HMD Vibe2 Pro 5G स्मार्टफ़ोन में क्या-क्या है फीचर्स ? जाने पूरी जानकारी
दोस्तों, अगर आप एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसका PRICE 16,000 से 17,000 रुपये के बीच हो तो HMD Vibe2 Pro 5G स्मार्टफोन पर आपको एक बार विचार जरुर करना चाहिए । क्योंकि 29 सितंबर 2026 को HMD कंपनी ने भारत के सभी बाजारों में इस फ़ोन को लॉन्च किया है। और इस फोन में 6.78 इंच का FHD स्क्रीन है, जिससे आप फोटो के साथ-साथ वीडियो को सही तरीके से देख सकते हो । और 120 Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट की वजह से फोन चलाते समय स्क्रीन स्क्रोलिंग और एनीमेशन काफी स्मूथ महसूस होगा इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी लगा है और 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिससे फ़ोन की चार्जिंग की प्रॉब्लम ख़त्म हो जाती है | अधिक जानकारी के लिए नीचे onlinpur.com की और भी जानकारी पढ़े ।
तो दोस्तों, HMD Vibe2 Pro 5G एक बहुत सिंपल और अच्छा डिजाइन के साथ बनाया गया है । और आपको फोन के पीछे की तरफ एक आयताकार कैमरा माड्यूल देखने को मिलेगा जो की फ़ोन को काफी अच्छा लुक देता है, और साथ में ही इस फ़ोन में फ्लैशलाइट भी दिया गया हैं । लेकिन कंपनी ने इस फोन का डिजाइन बहुत चमकदार या दिखावटी के लिए नहीं बनाया है, यह एक ऐसा फ़ोन है जो की एक दम प्रोफेसनल तरीके से दिखेगा ।
तो अब मै आपको बता दू कि इस फोन 6.78 इंच का बड़ा FHD डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट भी है, यानी कि स्क्रीन स्कोलिंग टाइपिंग के साथ साथ और भी बहुत चीजों को उपयोग करते टाइम डिस्प्ले काफी स्मूथ चलेगा, और साथ में ही इस फ़ोन के बड़ी स्क्रीन की वजह से इस फोन में फेसबुक, इंस्टाग्राम और युटुब जैसे कई अन्य सोशल मीडिया ऐप चलाने में बहुत अच्छा लगता है ।
अब इसके साथ साथ इस HMD Vibe2 Pro 5G फ़ोन को कितने कलर मैं लॉन्च किया गया है वह भी जान लेते हैं | तो दोस्तों HMD Vibe2 Pro 5G को 3 कलर में अभी लाया गया है मार्केट में, सबसे पहला कलर आता है Silver Mist है जो की इस फ़ोन को काफी अच्छा लुक देता है, और इस फ़ोन का दूसरा कलर Cosmic Purple है, और सबसे लास्ट कलर Aqua Green है | इन तीन रंगों में इन सभी फोन को बाजार में लॉन्च किया गया है | आपका पसंदीदा कलर कौन सा है कमेंट करके जरूर बताइए |
तो दोस्तों, HMD Vibe2 Pro 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर भी लगा हुआ है, और साथ में 8GB RAM और 128 GB स्टोरेज भी देखने को मिलेगा । तो अगर आप इस फोन को रोजाना पर्योग के लिए लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा फ़ोन हो सकता है, जैसे की इस फ़ोन में व्हाट्सएप चलाना, और यूट्यूब वीडियोस देखना, इंस्टाग्राम रील्स देखना, तो इन्ही सभी बातो को देखते हुए इस फ़ोन की कंपनी ने इस फोन के प्रोसेसर को ध्यान में रखकर इसे बनाया है |
और साथ में ही 5G सपोर्ट करने वाले इस फोन से 5G नेटवर्क और तेज मोबाइल इंटरनेट का उपयोग भी करने को मिलेगा । HMD Vibe2 Pro 5G यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है, इसलिए आपको सॉफ्टवेयर में नवीनतम Android की फीलिंग मिल सकती है, और इतना ही नहीं इस फ़ोन में Indus Ai भी मिलेगा , जो भारत में 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है ।
तो दोस्तों, भारत में HMD Vibe2 Pro 5G फ़ोन की कीमत ₹15,999 बताया गया है । यह फ़ोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट में आएगा । और कंपनी ने इसका 8GB RAM वाला वेरिएंट भी मार्केट में लांच कर दिया है जिसका प्राइस १७,९९९ बताया जा रहा है । हालाँकि कंपनी ने फोन के लॉन्च के लिए एक ऑफर भी दिया है जिससे आपको डिस्काउंट मिल सकता है ।
इसलिए, अगर आप एक 5G स्मार्टफ़ोन ₹16,000 से ₹18,000 के आस-पास की प्राइस वाला नया फ़ोन ढूंढ रहे हैं, तो आपको HMD Vibe2 Pro 5G ज़रूर देखना चाहिए । हालाँकि आपको पहले इसकी ओरिजिनल प्राइस फ़ोन के ऑफ़िशियल वेबसाइट पर देख लेनी चाहिए, क्योंकि प्राइस के साथ ही मिलने वाले डिस्काउंट—समय के साथ-साथ बदल सकते हैं ।
तो दोस्तों, कैमरे की बात करें तो, HMD Vibe2 Pro 5G में 64MP का Sony IMX682 मेन कैमरा के साथ साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है । और इस फ़ोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें सामने की तरफ 13MP का कैमरा भी देखने को मिलेगा | अगर आसान शब्दों में बताऊ तो, 64MP का मेन कैमरा रोज़मर्रा की फोटोग्राफी के काम आता है | क्योंकि यह अच्छे उजाले में स्टैंडर्ड फ़ोटो लेने के लिए बढ़िया है चाहे वे फोटो पर्सनल हों या सोशल मीडिया के लिए ।
और यही दूसरी तरफ 2MP का कैमरा फ़ोटो खींचने की सुविधा देता है । और इसका उपयोग वीडियो कॉल और नार्मल सेल्फी दोनों के लिए किया जा सकता है । हालांकि सिर्फ़ 64MP का स्पेसिफ़िकेशन ही कैमरे की क्वालिटी तय नहीं करता है | क्योंकि फोटो की असली क्वालिटी फ़ोन के सेंसर, सॉफ़्टवेयर और लाइटिंग की सुबिधा पर निर्भर करती है ।
तो दोस्तों, HMD Vibe2 Pro 5G को भारत में 29 सितंबर, 2026 को लॉन्च किया गया है । हालाँकि लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने इस फ़ोन की लॉन्च की तारीख और कई खास जानकारी दे दी थी । और इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट ने इस फ़ोन के लॉन्च के लिए 8 अक्टूबर, 2026 की तारीख बताई थी । हालांकि फ़ोन 29 सितंबर को ही लॉन्च हो गया | लेकिन आपको ऑनलाइन खरीददारी शुरू होने की तारीख पर भी ध्यान देना ज़रूरी है ।
तो दोस्तों, बैटरी की बात करें तो HMD की कंपनी ने इस फ़ोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है । इतनी बड़ी बैटरी का एक बड़ा फ़ायदा यह है कि रोज़ाना इस्तेमाल के दौरान बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत कम हो जाती है । और इसके अलावा, यह फ़ोन 33W की वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है | यानी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह धीमी चार्जिंग स्पीड तक ही सीमित नहीं है । क्योंकि इस फ़ोन की बैटरी लाइफ़ आपके इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करती है । क्योंकि फ़ोन में 5G का लगातार इस्तेमाल करना, वीडियो देखना, गेम खेलना और स्क्रीन की ज़्यादा ब्राइटनेस करने से फ़ोन की बैटरी तेज़ी से खत्म हो सकती है ।
तो दोस्तों, इस फ़ोन में कई शानदार फ़ीचर्स भी हैं, जैसे कि 6000mAh की बैटरी मिल जायगी, 120Hz FHD+ डिस्प्ले, 64MP का मेन कैमरा भी मिलेगा और साथ में 5G सिस्टम और Android 16 भी मिलेगा । क्योंकि ₹14,999 की शुरुआती कीमत के साथ यह फ़ोन एक बजट-फ़्रेंडली विकल्प है जिस पर आप एक बार विचार कर सकते है । हालांकि आपको पहले अपनी खास ज़रूरतों पर विचार करना चाहिए । अगर सॉफ़्टवेयर अपडेट, कैमरा या डिस्प्ले आपके लिए जरुरी हैं | तो दूसरे फ़ोन के साथ इसकी तुलना करना आपकी समझदारी होगी।
निष्कर्ष-:
कुल मिलाकर, HMD कंपनी ने Vibe2 Pro 5G को रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए ज़रूरी फ़ीचर्स के साथ पेश किया है । क्योकि इसमें Dimensity 6300 5G चिपसेट भी है और साथ में ही बड़ी 6000mAh बैटरी भी है | और इतना ही नहीं 120Hz FHD+ डिस्प्ले, 64MP कैमरा और Android 16 जैसे कई फ़ीचर्सभी शामिल हैं। और इसकी कीमत ₹15,999 है । अगर आप बड़ी स्क्रीन और ज्यादा बैटरी रुकने वाली 5G फ़ोन ढूंढ रहे हैं और आपका बजट लगभग ₹15,999 है, तो आपको इसके फ़ीचर्स पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए ।
दोस्तों इस आर्टिकल में HMD Vibe2 Pro 5G फ़ोन की कीमत, फ़ीचर्स और दूसरी जानकारियाँ कंपनी से ली गई हैं । ऑफ़र, कीमत और सेल की तारीखें बदल सकती हैं । कृपया इस फ़ोन को खरीदने से पहले HMD कंपनी की वेबसाइट या इससे संबंधित सेल्स प्लेटफ़ॉर्म पर ताज़ा जानकारी देखना आपके लिए अच्छा रहेगा |