पेट की चर्बी कैसे कम करें? 10 आसान घरेलू उपाय
दोस्तों, आजकल, बहुत से लोग ऐसे है की अपने पेट के आसपास जमा होने वाली ज्यादा फैट यानि की चर्बी को लेकर बहुत ही उदास रहते हैं । लेकिन सिर्फ उदास होने से पेट की चर्बी कम नहीं होगी | उसके लिए आपको कम से कम १० उपाय को अपनाना आपके शरीर के लिए जरुरी है | स्वस्थ शरीर बनाए रखने के लिए आपको रोजाना का खान-पान, स्वास्थ्य, पूरी नींद और शारीरिक गतिविधि पर भी ध्यान देना बहुत ज़रूरी है । जैसे- अच्छा खाना, थोड़ी देर टहलना और शारीरिक व्यायाम करना जीवन में अपनाई जा सकने वाली आसान आदतें हैं । तो आइए इन 10 आसान उपाय के बारे में जानते है जो आपके शरीर को स्वस्थ और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करेंगें । 10 बाते और उपाय नीचे दिए गए है उसे पढ़ने के लिए onlinpur.com से जुड़े रहे और निचे दी गयी जानकारी को अच्छे से पढ़े ।
दोस्तों, अगर आप अपने पेट की चर्बी को लेकर परेशान हैं तो सबसे पहले आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरुरी है । इसलिए आप रोज़ाना अपने घर पर बने खाना खाने की कोशिश करें । और अपने रोज के खाने में जैसे दालें, हरी सब्ज़ियाँ, रोटी, हल्का चावल, दही, दूध, छोले और फल ले सकते हो । और ज़्यादा तला - भुना खाना खाने से आपको बचे रहना ही बेहतर है । और हां अगर आप सोचो की खाना ही न खाए तो पेट कम हो जायेगा तो ऐसा नहीं है क्योकि खाना बिल्कुल न खाना या भूखे रहना सही तरीका नहीं है | शरीर को रोज़ाना काम करने की आदत डालो और कम खाना खाने के बजाय पौष्टिक खाना खाने की आदत डालना आपको बहुत ज़्यादा ज़रूरी है ।
क्योकि दोस्तों, आप लोग जानते है की हर दिन की शुरुआत सुबह के नाश्ते से शुरु होती है । क्योकि जब हम लोग सुबह जल्दी उठते हैं तो हम लोग जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं । इसलिए इससे बचने के लिए सुबह कुछ अच्छा खाना खाना चाहिए । जैसे की- नाश्ते में आप दलिया, पोहा, अंकुरित चना, उपमा, रोटी-सब्जी, दही, फल या मूंग दाल का चिल्ला ले सकते हैं । और नाश्ते में हर दिन एक ही खाने के बजाय नास्ता बदलते रहना चाहिए और सुबह का नास्ता भरपूर होना चाहिए ।
दोस्तों, क्योकि हर किसी को मीठा बहुत ज्यादा पसंद होता है लेकिन रोज़ाना मीठा खाने की आदत अच्छी नहीं होती है । क्योकि ज्यादा मिठाई, टॉफ़ी, बिस्किट, केक, और ज़्यादा चीनी वाली चीज़ें बार-बार खाने से शरीर पर और पेट की चर्बी पर असर पड़ता है इसलिए हमलोगों को मीठा खाने से बचना चाहिए । और साथ में ही रोज़ाना चीनी वाले ड्रिंक्स, चाय, जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से भी बचना चाहिए । और इसकी जगह पानी, दूध, छाछ या घर का बना कम मीठा खा या पी सकते हो । और इसका मतलब यह भी नहीं है कि मीठा पूरी तरह से बंद ही कर दो | हालांकि, हर दिन मीठा खाने की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए ज्यादा मत खाए और घर पर बनाया गया नार्मल भोजन और कम मीठी चीजों को प्राथमिकता देना एक स्वस्थ दिनचर्या का अच्छा हिस्सा हो सकता है ।
दोस्तों, शरीर को फिट रखने के लिए रोज़ाना एक्सरसाइज़ करना आपके के लिए बहुत ज़रूरी है । और हाँ इसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप जिम ही जाइए । अपने शरीर को एक्टिव रखने के और भी बहुत घरेलु अच्छे उपाय भी है जैसे की- खेतों या आँगन में टहलना, खेलना या अपनी पसंद की रोज थोड़ा बहुत कसरत करें । और अगर आप दिन भर बैठे रहते हैं तो आपको बीच-बीच में थोड़ा टहलते रहना चाहिए । अगर सबसे आसान तरीका बताऊ तो आप खास तौर पर रोज़ाना आराम से पैदल 2-3 किलोमीटर चले या फिर दौड़ने की आदत डाल सकते हैं । और हां दोस्तों अपनी उम्र और शारीरिक क्षमता का ध्यान ज़रूर रखें ।
दोस्तों, आप अपने शरीर को फिट रखने के लिए रोज हल्की-फुल्की कसरत और योग भी कर सकते हैं । हर सुबह या शाम थोड़ा समय निकालकर हल्की स्ट्रेचिंग और अपनी क्षमता के अनुसार आसान योग करना बहुत जरुरी है इसको करने से फ़ायदा हो सकता है । और कुछ आसान व्यायाम भी है जैसे- ताड़ासन, बालासन और भुजंगासन सही तरीके से आपको करने चाहिए । और दोस्तों कसरत करते समय अपने शरीर पर बहुत ज़्यादा ज़ोर न डालें । और अगर योग करते समय आपको दर्द, चक्कर या कोई और परेशानी महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं । अचानक बहुत ज़्यादा कसरत न करे उसको रोज का आदत बना लो 1 हफ्ते या १५ दिन थोड़ा - थोड़ा करो । फिर जब आदत पद जाये और अच्छा महसूस ही तब आप उसको अपने शरीर के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हो |
क्योकि दोस्तों, आजकल बहुत सरे लोग मोबाइल फोन, टीवी और कंप्यूटर की वजह से घंटों तक एक ही जगह बैठे रहते हैं । अगर नियमित रूप से बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर चले गुमे टहले तो ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा । अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं या मोबाइल देख रहे है तो कुछ समय बाद उठें, कुछ टहलें और और कुछ देर आराम करें । घर के कामों में हाथ बँटाना भी शरीर को फिट रखने का एक आसान उपाय है । दिन भर बैठे रहने के बजाय छोटी-छोटी गतिविधियाँ करना आपको और आपके शरीर को सक्रिय रखने में मदद करता है ।
क्योकि दोस्तों, बहुत लोग टाइम से न तो सोते है और न ही टाइम से उठते है इसकी वजह से भी शरीर पर जायद परभाव पड़ता है और फैट भी बढ़ने की सम्भावना रहती है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर सोना उतना ही जरुरी है जितना अच्छा खाना और व्यायाम करना है । आजकल देर रात तक मोबाइल चलाने या टीवी देखने से कई लोग को नींद नहीं आती । लेकिन रोजाना लगभग एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करना अओके सेहत के लिए अच्छा रहेगा । रात को सोने से पहले मोबाइल की स्क्रीन का इस्तेमाल कम करो अजब भी सोने का टाइम हो तब मोबाइल को ऐसी जगह रखो की use उठाने में आलस हो और जब इसीलिए जब मोबाइल अलग राखी होगी तो आपको जल्दी नींद आ जाएगी और आप सुबह जल्दी उठ भी जाओगे । और शरीर को आराम मिलने के लिए पर्याप्त नींद की भी मिल जाएगी । अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं, तो अगले दिन थकान महसूस हो सकती है और दिन भर काम करने में भी आलस आएगा और न आप व्यायाम कर पाएंगे और न ही कोई अन्य काम कर पाओगे । इसलिए आपको ये सब देखते हुए आपको अपनी नींद पूरी करनी चाहिए और |
दोस्तों, बहुत सारे लोग खाना खाने के बाद कोई भरी काम या तुरंत लेटने की इच्छा करने लगते है लेकिन आपको खाना खाने के तुरंत बाद कोई भी ज़ोर-शोर वाला काम नहीं करना चाहिए । खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करना या धीरे-धीरे टहलना फ़ायदेमंद होता है। इससे शरीर को शांति मिलती है और खाने के बाद आराम करने का समय भी मिलता है । देर रात खाना खाने के बाद सोने से पहले थोड़ी देर इंतज़ार करना खास तौर पर ज़रूरी है । खाना खाने के तुरंत बाद भारी कसरत या तेज़ चलने से बचो इसके बजाय, आराम से टहलने और फिर सामान्य गतिविधियों में लौटना आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा ।
क्योकि दोस्तों, बहुत सरे लोग दिनरात कुछ न कुछ सोचते रहते है या कोई भी बात को लेके टेंशन में रहते है | तो ये भी बाते शरीर पे काफी जायद परभाव पड़ता है | क्योकि सेहत का मतलब सिर्फ़ खान-पान और कसरत नहीं है मानसिक सेहत भी बहुत ज़रूरी है । पढ़ाई, काम, परिवार के मामलों या दूसरी वजहों से तनाव और बेचैनी हो सकती है । ऐसे समय में, किसी भरोसेमंद व्यक्ति या सीनियर से अपनी बात को साझा करना फ़ायदेमंद होता है । टहलना, खेलना, संगीत सुनना, पढ़ना या बस आराम करना जैसे काम मन को शांत करने में मदद कर सकते हैं । रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आराम और मनोरंजन के लिए समय निकालना ज़रूरी है । अगर आपको लगातार बेचैनी महसूस होती है या इससे आपके रोज के कामों पर असर पड़ता है तो आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति या किसी जानकार हेल्थ प्रोफ़ेशनल से बात करनी चाहिए ।
दोस्तों, इंटरनेट और सभी सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram, Youtube पर पेट की चर्बी कम करने के बारे में बहुत सारी वीडियो में बहुत सारी जानकारी मिलती है । जहाँ कुछ लोग कहते हैं कि ये खाओ इससे जल्दी यदा होगा और वहीं कुछ लोग ज़ोरदार एक्सरसाइज़ करने की सलाह देते हैं । लेकिन ये हर तरीका पेट की चर्बी या फैट, वजन कम करने का सही नहीं होता । इसलिए बिना सही सलाह के कुछ भी खाना या ज़रूरत से ज़्यादा खाना या खाना छोड़ना समझदारी नहीं है । शरीर को सही डाईट और एनर्जी की ज़रूरत होती है । इसलिए तुरंत रिजल्ट पाने की कोशिश करने के बजाय अपने रोज के काम, सही डाईट और व्यायाम और जितनी भी चीजे उपर बताई गयी है उसको धीरे-धीरे अच्छी आदतें बनाकर करना आपके लिए सही रहेगा ।
निष्कर्ष-:
दोस्तों पेट की चर्बी को लेकर बहुत चिंतित होने के बजाय आपको अपनी रोज की आदतों पर ध्यान देना चाहिए । रोज थोड़ा चलते-फिरते रहें अपनी क्षमता के हिसाब से हल्की कसरत करें अच्छा खाना खाएँ और बहुत ज्यादा मीठा ना खाए पिए । खाना खाने के बाद तुरंत लेटने से बचें और पूरी रात सोने की कोशिश करें । रिजल्ट के लिए जल्दबाजी करने के बजाय इन अच्छी आदतों को अपनी जिंदगी में धीरे-धीरे शुरू करना बेहतर रहेगा । हम सभी का शरीर अलग-अलग होता है इसलिए किसी को दूसरों से तुलना नहीं करनी चाहिए । अगर वजन या शरीर के विकास से जुड़ी कोई परेशानी हो तो सबसे अच्छा होगा कि आप अपने घर के किसी बड़े व्यक्ति या अनुभवी डॉक्टर से जरुर लें ।
डिस्क्लेमर-:
उपर दी गई सभी जानकारी सिर्फ़ सामान्य जानकारी के लिए है । इसमें डाइट, एक्सरसाइज़ रूटीन या घरेलू नुस्खों के बारे में कोई खास सलाह नहीं दी गई है । हालाँकि हर व्यक्ति का शरीर और सेहत अलग-अलग होती है इसलिए कोई भी उपाय आज़माने से पहले उम्र और सेहत की स्थिति जैसी बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है । अगर आपको वज़न या शारीरिक विकास को लेकर कोई चिंता या सवाल है, तो कृपया डॉक्टर से सलाह लें । हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर ही कोई इलाज शुरू या बंद न करें ।