दोस्तों, Motorola ने एक और फोन लॉन्च कर दिया है और इसका नाम है Moto G Max । काफी इंटरेस्टिंग नाम है ना । जब हम इस फोन को ऑफ द कैमरा टेस्ट कर रहे थे, एक्सपीरियंस कर रहे थे और फीचर्स देख रहे थे, तो मुझे ऐसा लगा कि इस प्राइस हक के टाइम पे Motorola उन ब्रांड्स में से एक है जो कंज्यूमर को समझने की कोशिश कर रहा है । मतलब पास्ट लॉन्चेस को देख के ऐसा लगता है कि जहां पर दूसरे ब्रांड इस प्राइस हक में स्ट्रगल कर रहे हैं, कॉम्प्रोमाइजेस कर रहे हैं वहां पर Motorola एक्चुअली में सबसे बेस्ट फीचर्स दे रहा है । आखिर में ये फोन कैसा है? एक्चुअली में अच्छा है या नहीं और क्या कंज्यूमर को वैल्यू दे रहा है, ये आपको इस आर्टिकल में पता चल जाएगा । यहां हम डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी के बारे में जानेंगे, जिससे आपको क्लियरली पता चल जाएगा कि ये जो Moto G Max है, एक्चुअली में वर्थ इट है या फिर नहीं ।
अगर आप Moto G Max लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इस फोन का प्राइस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी की खूबियों के बारे में जान लेना चाहिए । इस फ़ोन के बारे में और भी जानकारी जानने के लिए onlinpur.com से जुड़े रहे और नीचे दी गयी सभी जानकारी को अच्छे से पढ़े ।
Moto G Max का फर्स्ट लुक कुछ ऐसा है । इसका रियर लुक और फ्रंट डिजाइन देखने पर क्लियरली दिखता है कि Motorola का लिगेसी डिजाइन इस्तेमाल किया है । आप इसका बैक देखोगे तो इसकी जो फिनिशिंग है वो बहुत प्रीमियम लग लगेगी । यहां पर Motorola सिग्नेचर यानि की ब्रांड नाम दे रखा है । फोन को हाथ में पकड़ने पर ऐसा लगेगा कि थोड़ा सा फोन लंबा है । थिकनेस के मामले में ज्यादा मोटा भी नहीं लगेगा और ज्यादा पतला भी नहीं लगेगा । बाकी इसका वजब थोड़ा सा ज्यादा लगेगा क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी लगी हुई है । इसका ऑफिशियली जो वजन है वो 213 ग्राम है । इसका बैक लग्जरी सैटिन फिनिश के साथ आता है और ये आपको तीन कलर्स में मिलेगा । ये IP64 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, तो पानी के छींटे-विंटे वगैरह थोड़ा सा झेल लेगा । इसके अलावा ये मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड भी है।
Moto G Max का डिस्प्ले
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 6.72 इंच की Full HD+ 120Hz LCD पैनल आपको देखने को मिलेगा । और Full HD+ 120Hz भी मिलने वाला है । क्योंकि इस प्राइस पॉइंट पे अगर आप देखोगे, जितने भी नए फोन लॉन्च हो रहे हैं वो HD+ स्क्रीन के साथ आ रहे हैं । तो उससे तो डेफिनेटली बेटर है । डिस्प्ले में स्मूथनेस भी है । YouTube पे अगर आप वीडियो प्ले करना चाहो तो HDR सर्टिफाइड नहीं है । डिस्प्ले थोड़ा सा लंबा लगेगा और इसके पीछे रीजन भी है क्योंकि ये 20:9 एस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।
और कलर्स LCD पैनल भी है । इसमें आपको डिस्प्ले कलर बूस्ट भीदेखने को मिलेगा, जिसकी वजह से थोड़े से जो कलर्स हैं ना आपको बूस्टेड नजर आयेंगे, थोड़े से पंची टाइप के । वैसे इसमें Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलती है । इसके अलावा डिस्प्ले Water Touch 2.0 के साथ भी आता है । तो पानी के छींटे-विंटे से अगर आपके हाथ गीले हों तो भी टच काम करेगा । 1550 निट्स की इसमें आपको HBM दे रखा है । डिस्प्ले को आउटडोर में फुल ब्राइटनेस करके देखने पर डिस्प्ले बहुत अच्छा दिखेगा।
तो राइट हैंड साइड में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दे रखा है । वॉल्यूम बटन भी है । ऊपर की साइड में Noise Cancellation दे रखा है । और यहां पीछे साइड ब्रांडिंग दे रखा है और लेफ्ट हैंड साइड में सिम स्लॉट है । इसमें जो सिम कार्ड लगेगा ड्यूल सिम कार्ड लग सकता है । नीचे की साइड में 3.5mm जैक लगा है । बाकी माइक है, टाइप-C पोर्ट है और स्पीकर दे रखा है । इसमें फेस अनलॉक फीचर भी है । साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी भी दे रखा है । इसके हैप्टिक्स जब आप टाइप करोगे तो थोड़ा सा स्ट्रांग वाइब्रेशन फील होता है । और जो स्स्पीकर लगा है वह लाउड है ।
Moto G Max का कैमरा
कैमरे की बात करें तो फोकस ठीक है और रिस्पॉन्स भी फास्ट है । कलर एक्यूरेसी देखने पर कुछ ऐसे कलर्स मिलते हैं । हल्का सा रेड को ऑरेंज कर देने का ऑप्शन है और जो ब्लू कलर्स वगैरह हैं वो स्काई ब्लू हो जाता है । पोर्ट्रेट की बात करें तो इसमें 24mm, एक वाइड और एक 35mm का ऑप्शन मिलता है पोर्ट्रेट काफी अच्छे मिलेगा । एज डिटेक्शन वगैरह वो भी अच्छे से डिटेक्ट कर लेता है । कैमरा स्पेक्स की अगर मैं बात करूं तो बैक साइड में आपको 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप दे रखा है । जो मेन कैमरा है वो 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 सेंसर के साथ आता है । जो दूसरा है वो 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड है और तीसरा सेंसर भी दे रखा है जो टू-इन-वन लाइट सेंसर है ।
फ्रंट में आपको 32 मेगापिक्सल की सेल्फी देखने को मिलेगा और कैमरे में OIS नहीं है । लेकिन एक चीज सरप्राइजिंग है, जहां पर आज के टाइम पे एक अच्छे कैमरा वाले फोन मिसिंग हैं, वहां पर Motorola ने Sony सेंसर का इस्तेमाल किया है । Sony सेंसर होने का क्लियरली फायदा आपको पोर्ट्रेट मोड में देखने को मिलेगा । जैसे आप कोई फोटो लेते हो तो जो स्किन टोन है, जो कलर्स वगैरह हैं वो एक्चुअली में आपको पोर्ट्रेट मोड में अच्छे देखने को मिलेगा । नॉर्मल मोड में थोड़े से बैलेंस फोटोज निकल के आते हैं । बाकी HDR वगैरह ठीक रहेगा । हाइलाइट्स और शैडोज वगैरह अच्छे से कंट्रोल कर लेता है । बाकी सेल्फीज बहुत हाई क्वालिटी के आती हैं । वीडियो मोड में आपको 2K 30fps का वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल जाता है और फ्रंट से भी आपको 2K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिल जाता है 4K सपोर्ट नहीं है ।
परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो सबसे पहले गेमिंग की बात कर लेते हैं । ग्राफिक्स में अगर आप जाते हो तो यहाँ HD ऑप्शन मिलेगा । इसलिए गेम HDR में भी खेल सकते हो । और Smooth पे जाते हो तो HDR Extreme ऑप्शन भी मिलेगा । मतलब 60fps की आप गेमिंग इसमें कर सकते हो । BGMI आपको Smooth पे दे रहा है यहां पर 60fps है । FPS के मामले में ये आपको अच्छा लग सकता है । ऐसा कोई लैग, फ्रेम ड्रॉप नहीं है इस फोन में एकदम स्मूथ गेमप्ले दे रहा है । BGMI वगैरह अच्छे से ऑप्टिमाइज है । BGMI 60fps पे चला जायेगा अच्छे से स्मूथली । इसमें Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट भी है । और ये 2.4GHz पे क्लॉक्ड है । और वो आपको इसके बेंचमार्क में भी देखने को मिलेगा ।
Moto G Max की RAM और स्टोरेज
RAM और स्टोरेज की बात करें तो 4GB की आपको स्टार्टिंग RAM मिलेगी और 128GB का स्टोरेज लेकिन जो 4GB वाला वेरिएंट है वो बाद में आएगा । फिलहाल के लिए यह 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आया है । जो RAM टाइप है वो LPDDR5X RAM टाइप है और UFS 3.1 स्टोरेज टाइप है । स्टोरेज और RAM वेरिएंट को देख के लगेगा कि भाई जो RAM क्राइसिस है, जो स्टोरेज क्राइसिस है, इतना बेहतर कैसे है | लेकिन अच्छी बात है कि UFS 3.1 स्टोरेज टाइप आपको मिलेगा है । वरना दूसरे जो ब्रांड हैं इस प्राइस पॉइंट पे UFS 2.2 दे रहे हैं ।
बैटरी की बात करें तो 7000mAh की बैटरी इसमें मिलेगी । बैटरी सिलिकॉन कार्बन है । 30W आपको TurboPower चार्जिंग के साथ मिलेगा । तो बैटरी बैकअप वगैरह डेफिनेटली आपको अच्छी मिल सकती है ।
सॉफ्टवेयर में 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे | पहले G सीरीज में वन One अपडेट था । इस बार उसको बढ़ा के शायद 2 साल कर दिया है । UI वगैरह देखें तो कुछ प्रीइंस्टॉल ऐप्स वैसे ज्यादा तो नहीं हैं, लेकिन हां एक-दो हैं । और बाकी ThinkShield की प्रोटेक्शन है । Moto Secure भी है इसमें कनेक्टिविटी के मामले में 11 5G बैंड्स हैं । Bluetooth 5.1 का सपोर्ट है । Dual-band Wi-Fi का सपोर्ट भी है । NFC नहीं है और USB 2.0 है । AI फीचर्स जैसे Circle to Search हो गया, लाइव Gemini हो गया, ये सब है । इसके अलावा Photo Enhancement फीचर है । Magic Eraser भी है । Photo Unblur ऑप्शन भी है । इसके अलावा Reimagine और Auto Frame जैसे फीचर्स भी इसमें हैं ।
Moto G Max की कीमत क्या है ?
कीमत की अगर मैं बात करूं तो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹27,999 है, लेकिन इसके साथ आपको ऑफर मिलेगा ।₹1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलने के बाद नेट इफेक्टिव प्राइस में आप इस फोन को ₹26,999 में खरीद सकते हो । इसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है, लेकिन वो थोड़ा सा बाद में आएगा ।
निष्कर्ष-:
कुल मिलाकर Moto G Max एक बैलेंस पैकेज के साथ आता है। इसमें 6.72 इंच का Full HD+ 120Hz डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है । इसके अलावा UFS 3.1 स्टोरेज, 3.5mm हेडफोन जैक और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं । हालांकि, इसमें AMOLED डिस्प्ले, OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलता । अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें अच्छी बैटरी, कैमरा और रोजाना काम के लिए अच्छा परफॉर्मेंस मिले, तो Moto G Max आपके लिए एक अच्छा फोन हो सकता है । OnlinePur.com की तरफ से हमारी सलाह है कि स्मार्टफोन खरीदने से पहले इसकी कीमत, फीचर्स और अपनी जरूरतों के हिसाब से दूसरे स्मार्टफोन्स से तुलना जरूर करें ।
डिस्क्लेमर-:
यह आर्टिकल केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है । Moto G Max की कीमत, फीचर्स और ऑफ़र से जुड़ी जानकारी समय के साथ बदल सकती है । कृपया स्मार्टफोन खरीदने से पहले फोन की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित रिटेलर के माध्यम से इस जानकारी की पुष्टि कर लें । इस आर्टिकल लिखे गए विचार उपलब्ध जानकारी और अनुभव पर आधारित हैं onlinepur.com किसी विशेष उत्पाद को खरीदने के लिए बढ़ावा नहीं देता है और न ही ऐसी खरीदारी में कोई मदद करता है । कृपया अपनी खरीदारी का निर्णय अपनी ज़रूरतों और बजट के हिसाब से लें।