Vivo ने लॉन्च किया V80 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत और इसमें क्या है खास

दोस्तों, अगर आप नया 5G मोबाइल फ़ोन लेने की सोच रहे हैं और आपको अच्छा कैमरा बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला फ़ोन चाहिए तो Vivo V80 5G एक अच्छा फोन हो सकता है । क्योकि Vivo ने इस फ़ोन को V-सीरीज़ के प्रीमियम फ़ीचर्स के साथ लॉन्च किया है । और इस फोन में कैमरे से लेकर बैटरी तक कई ऐसे फ़ीचर्स दिए गए हैं जो रोज़ाना इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत काम के हो सकते हैं । | 

अगर बात करे ज्यादा खास क्या है इस Vivo V80 फोन में तो खासियतों में 1.5K 144Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है, 50MP का ZEISS कैमरा मिलेगा और 7200mAh की बड़ी बैटरी भी लगी हुई हैं । और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ यह फोन रोजाना के कामों और गेमिंग के लिए अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है ।

अगर आप Vivo V80 लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इस फोन का प्राइस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी की खूबियों के बारे में जान लेना चाहिए । इस फ़ोन के बारे में और भी जानकारी जानने के लिए onlinpur.com से जुड़े रहे और नीचे दी गयी सभी जानकारी को अच्छे से पढ़े ।

Vivo V80 5G फोन में क्या होने वाला है खास ?

अगर दोस्तों आसान शब्दों में कहें तो Vivo V80 फोन के मेन फ़ीचर इसका कैमरा और बैटरी होने वाला है । क्योंकि इस फ़ोन में 50MP का मेन कैमरा लगा हुआ है और 50MP का टेलीफ़ोटो कैमरा है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा हुआ है । और साथ ही सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ऑटोफ़ोकस फ़्रंट कैमरा भी देखने को मिल जायेगा | 

इस Vivo V80 फ़ोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी और 90W फ़्लैशचार्ज लगी हुई है । इसका मतलब यह है कि चाहे आप पूरा दिन वीडियो देखें या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें या इंटरनेट ब्राउज़ करें तो यह बड़ी बैटरी आपकी इन सभी ज़रूरतों के लिए फायदेमंद हो सकती है । और इस फ़ोन में 1.5K OLED डिस्प्ले और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है । इस वजह से Vivo V80 का कैमरा और डिस्प्ले इसकी खास खूबियों में शामिल हैं ।

Vivo V80 फोन की कीमत कितनी है ?

तो आइए Vivo V80 की प्राइस क्या है आइये जानते हैं । तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल जो है भारत में ₹62,999 में मिल जायेगा है । और 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹69,999 में मिल जायेगा | जबकि 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹79,999 में मिलता है । कलर की बात करें तो यह Vivo V80 फ़ोन सनराइज़ एंथम, होराइज़न ब्लू और स्टेलर ब्लैक कलर में आता है ।

अगर आपके फ़ोन में बहुत सारी फ़ोटो, वीडियो और App हैं तो 256GB या 512GB की स्टोरेज वाला फोन आपके लिए बेहतर हो अच्छा हो सकता है । हालाँकि नार्मल यूज़र के लिए 128GB स्टोरेज भी काफ़ी हो सकता है।

Vivo V80 स्मार्टफोन का Display कैसा है ?

अब फ़ोन के डिस्प्ले के बारे में बात करते हैं । तो Vivo V80 में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है । 2750 × 1260 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाला यह डिस्प्ले 144Hz का रिफ्रेश रेट देता है । ऐप्स को स्क्रॉल करते समय और एनिमेशन में 144Hz रिफ्रेश रेट का फ़ायदा अनुभव कर सकते हैं । अगर आप Instagram, YouTube, Facebook, वेबसाइट या दूसरे ऐप्स पर ज़्यादा समय बिताते हैं तो आपको स्क्रीन का अनुभव ज़रूर पसंद आ जायेगा ।

इस डिस्प्ले में 1-nit Ultra-Low Brightness Mode और 5000 nits तक का Local Peak Brightness लेवल भी है । इससे रात में कम रोशनी वाली जगहों पर इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है साथ ही तेज़ रोशनी में भी यह साफ़ दिखाई देता है |

Vivo V80 फोन की Performance कैसी है ?

तो दोस्तों Vivo V80 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है जो 4nm octa-core chipset पर बना है और अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है । इसमें 8GB RAM और 128GB, 256GB के साथ साथ 512GB स्टोरेज के के साथ ये फोन आया है। और इतना ही नहीं यह फोन WhatsApp, Instagram और YouTube इस्तेमाल करने और वेब ब्राउज़िंग जैसे रोजाना के कामों में शानदार परफॉर्मेंस देता है।

और इस फ़ोन में Extended RAM की सुविधा भी है जिससे स्टोरेज के एक हिस्से को RAM की तरह उपयोग किया जा सकता है | हालाँकि, मेन RAM को फिजिकल RAM का पूरी तरह से विकल्प नहीं माना जाना चाहिए । Snapdragon 7 Gen 4 गेमिंग के लिए भी अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है । लेकिन इस फ़ोन को खरीदने से पहले बेहतर अनुभव के लिए आप दूसरे ऑप्शन के लिए भी सोच सकते हैं।

Vivo V80 का Camera कितना खास है ?

Vivo V80 में बहुत अच्छा कैमरा सेटअप दिया गया है । फोन के पीछे साइड में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस 50MP का ZEISS OIS मेन कैमरा और 50MP का ZEISS नाइट टेलीफोटो भी दिया गया कैमरा है । और सामने की तरफ 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है । टेलीफोटो कैमरे में एक खास लेंस सिस्टम का उपयोग किया गया है जो Portrait Photography और दूर की चीज़ों की फ़ोटो लेने में बहुत मदद करता है । और इतना ही नहीं इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) भी लगा हुआ है जो हाथ हिलने से फ़ोटो या वीडियो में आने वाले धुंधलेपन को कम करने में सहायता करता है।

Vivo फ़ोन 4K सिनेमैटिक वीडियो और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है । अगर आपको रील्स, ट्रैवल वीडियो या शॉर्ट वीडियो ब्लॉग बनाना पसंद है तो यह फ़ीचर आपके बहुत ही उपयोगी है । हालाँकि सिर्फ़ 50MP का कैमरा होने से ही फ़ोटो की अच्छी क्वालिटी की गारंटी नहीं मिलती क्योकि उसके लिए लाइटिंग, फ्रेमिंग और इमेज-कैप्चर करने का तरीका जैसी चीज़ें भी आपको आना चाहिए ।

Vivo V80 फोन की Battery कितनी है ?

तो अगर बात करे Vivo V80 के बैटरी की तो इस फोन में एक दमदार बैटरी दी गई है । इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W फ़्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है । और इसलिए बड़ी बैटरी उन यूज़र्स के लिए फ़ायदेमंद है जो अपने फ़ोन पर ज़्यादा समय बिताते हैं—चाहे वे वीडियो देख रहे हों सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हों या बस पूरे दिन फोन का भारी उपयोग कर रहे हों ।

Vivo कंपनी ने बताया है कि 90W फ़ास्ट चार्जिंग मोड का इस्तेमाल करके फ़ोन 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है | हालाँकि, वास्तविक चार्जिंग स्पीड इस्तेमाल की स्थिति के हिसाब से अलग हो सकती है ।

इस Vivo V80 फोन का Design कैसा है ?

Vivo V80 फोन का डिज़ाइन बहुत शानदार है जिसमें सिंगल-पीस ग्लास बिल्ड और फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल दिया गया है । और इस फ़ोन का वज़न लगभग 203 ग्राम है और इसकी मोटाइ करीब 7.69 mm है । यह फोन तीन अलग-अलग रंगों में लाया गया है जैसे - स्टेलर ब्लैक, होराइज़न ब्लू और सनराइज़ एंथम ये सभी कलर में फोन आपको देखने को मिलेगा | 

और इस फ़ोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली हुई है । ये रेटिंग धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा तो देती हैं लेकिन पानी से सुरक्षा (Water Resistance) को हमेशा के लिए सही नहीं माना जाना चाहिए ।

Vivo V80 में खास Features क्या - क्या हैं ?

तो दोस्तों अगर बात करे इस फोन में खास बात क्या है तो यह फोन अपने कैमरा और हार्डवेयर के अलावा Vivo V80 में कई सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स भी हैं । इस फ़ोन में OriginOS 7 के अंदर Snap Note फ़ीचर है | जिससे फोन को प्रयोग करने वाले लोग  नोटबुक या व्हाइटबोर्ड की तस्वीरें ले सकते हैं और उन्हें एडिट करने लायक डॉक्यूमेंट या प्लानिंग फ़ाइलों में चेंजेस कर सकते हैं ।

और इतना ही नहीं दोस्तों इसमें मज़बूत सिक्योरिटी और प्राइवेसी फ़ीचर्स भी शामिल हैं । Vivo कंपनी ने छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है और कंपनी के अनुसार लंबे समय तक फोन उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए यह सुविधा फायदेमंद हो सकती है ।

Vivo V80 को खरीदने के फायदे और नुकसान

फायदे -: Vivo V80 की सबसे खास बात इसका 1.5K AMOLED डिस्प्ले है । इसका 144Hz रिफ्रेश रेट पढ़ने, वीडियो देखने या रोज के कामों के लिए फ़ोन प्रयोग करते समय बहुत Smooth चलता है । और इसमें 50MP का ZEISS मेन कैमरा और 50MP का ZEISS टेलीफ़ोटो कैमरा भी है । और इतना ही नहीं इसमें खास बात यह है कि टेलीफ़ोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल तक ज़ूम कर देता है, जिससे दूर की चीज़ों को पास से देखा जा सकता है।

Vivo V80 बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में भी बहुत ज्यादा अच्छा है । क्योकि इसकी बड़ी 7200mAh बैटरी की वजह से यह फ़ोन लंबे समय तक चलता है और 90W फ़ास्ट चार्जिंग से इसे तेज़ी से चार्ज कर सकते हो । यह फोन 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह Content Creator के लिए एक काम का Smartphone बन जाता है । साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग फोन को पानी और धूल से सुरक्षा देने में मदद करती हैं ।

फोन का सुंदर ग्लास डिजाइन इसे देखने पर महंगा लगता है । साथ ही कंपनी ने कहा कि वे छह साल तक सुरक्षा अपडेट देंगे जो लंबे समय तक फोन रखने वाले ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

नुकसान -: Vivo V80 में कई शानदार फ़ीचर्स हैं लेकिन इस फोन को खरीदने से पहले इसकी कुछ कमियों के बारे में जानना ज़रूरी है । इसकी शुरुआती कीमत ₹62,999 है, जो शायद हर कस्टमर के बजट में न हो इसलिए अगर आपका बजट कम है तो आप दूसरे फोन के लिए भी सोच सकते हैं । दूसरी बात यह है की यह फ़ोन 8GB RAM के साथ आता है । हालाँकि यह सोशल मीडिया, गेमिंग और नार्मल इस्तेमाल के लिए काफ़ी है लेकिन ज़्यादा RAM वाले फोन चाहने वाले ग्राहकों के पास ज़्यादा ऑप्शन नहीं हैं ।

हालांकि, इस फ़ोन में टाइप-C पोर्ट तो है लेकिन यह USB 2.0 स्टैंडर्ड पर काम करता है । इसका मतलब है कि कंप्यूटर और फ़ोन के बीच बड़ी फ़ाइलें ट्रांसफर करते समय आपको कुछ दूसरे फ़ोन के मुकाबले धीमी स्पीड मिल सकती है । 512GB Storage वाला मॉडल ज़्यादा प्राइस में आता है ।

इसलिए अगर  आपको ज़्यादा स्टोरेज की ज़रूरत है तो इस फोन को खरीदने से पहले अलग-अलग वेरिएंट और दूसरे फोन की कीमतों की तुलना के बारे में जानकारी ज़रूर कर लेनी चाहिए । कुल मिलाकर, Vivo V80 का डिज़ाइन, कैमरा और बैटरी बढ़िया हैं हालांकि इसे खरीदने का फ़ैसला करने से पहले कीमत और USB 2.0 स्पेसिफ़िकेशन जैसी बातों पर भी आपको एक बार जरुर सोचना चाहिए।

निष्कर्ष-:
Vivo V80 एक ऐसा डिवाइस है जिसमें प्रीमियम डिज़ाइन बेहतरीन कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है । 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP ZEISS कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 7200mAh बैटरी और 90W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर्स अपनी-अपनी कैटेगरी में खास हैं । हालांकि, इसमें कुछ कमियां भी हैं, जैसे USB 2.0 पोर्ट का होना और ₹62,999 की शुरुआती कीमत। इसलिए कोई भी फ़ैसला लेने से पहले आपको इसके फ़ायदों और अपने बजट पर एक बार सोच-विचार करना बहुत जरुरी है । अगर आप बैटरी लाइफ़, डिस्प्ले क्वालिटी और कैमरा परफ़ॉर्मेंस आपके लिए मेन पोइंट है, तो Vivo V80 के बारे में एक बार आपको जरुर सोचना चाहिए । हालाँकि अगर आप इस फोन को लेना चाहते हैं, तो आपको अपने आस पास के डीलर से इस फोन के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए और खरीदने से पहले फोन को एक बार चेक जरूर कर लेना चाहिए ।

Disclaimer-:
OnlinePur.com पर जो भी जानकारी आपको दी गयी है ये सभी जागरूकता से जुड़ी जानकारी है । हम यह कन्फर्म करने की पूरी कोशिश करते हैं कि दी गई जानकारी सही और काम की हो । प्रोडक्ट की कीमतें, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, ऑफर्स या स्टॉक की उपलब्धता समय के साथ बदल सकती हैं । इसलिए हम सलाह देते हैं कि कुछ भी खरीदने से पहले संबंधित कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या अन्य भरोसेमंद स्रोतों पर पूरी जानकारी वेरिफाई कर लें । वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी खरीदारी या लिए गए फैसले के लिए OnlinePur.com की कोई ज़िम्मेदारी नहीं है ।

1 thought on “Vivo ने लॉन्च किया V80 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत और इसमें क्या है खास”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top